A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो साल में मोटेरा बन जाएगा दुनियां का सबसे भव्य स्टेडियम

दो साल में मोटेरा बन जाएगा दुनियां का सबसे भव्य स्टेडियम

अहमदाबाद:  अहमदाबाद का मोटेरा सरदार पटेल स्टेडियम दो साल में दुनियां का सबसे बड़ा और भव्य स्टेडियम बन जाएगा। इसे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज़ पर तैयार किया जा रहा है। अगले चार

दो साल में मोटेरा बन...- India TV Hindi
दो साल में मोटेरा बन जाएगा दुनियां का सबसे भव्य स्टेडियम

अहमदाबाद:  अहमदाबाद का मोटेरा सरदार पटेल स्टेडियम दो साल में दुनियां का सबसे बड़ा और भव्य स्टेडियम बन जाएगा। इसे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज़ पर तैयार किया जा रहा है। अगले चार महीने तक मोटेरा स्टेडियम को तोड़ने का काम होगा।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परिम नथवाणी ने बताया कि इस आधुनिक स्टेडियम के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि अहमदाबाद मोटेरा स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जाए।

इस संबंध में स्टेडियम के नए डिजाइन, निर्माण योजना व प्रस्तावों को जीसीए की कार्यकारी समिति की बैठक सर्वसम्मति से पारित किया गया है। फिलहाल स्टेडियम में छह पवैलियन के साथ 54,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। लेकिन नए स्टेडियम की क्षमता एक लाख हो जाएगी। नए स्टेडियम में एसी बॉक्स, हॉस्पिटलिटी एरिया तथा पार्किग सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

मोटेरा के कुछ तथ्य

मोटेरा स्टेडियम में पहला टेस्ट 1983 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इसी मैदान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। सुनील गावस्कर ने अपना 10,000वां रन इसी मैदान पर पूरा किया था। कपिल देव ने इसी मैदान पर अपना 432वां विकेट लिए था और वे हेडली को पीछे छोड़ उस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

 

Latest Cricket News