A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन में धरती मां अपने आप को ठीक करने के रास्ते तलाश रही हैं : रोहित

लॉकडाउन में धरती मां अपने आप को ठीक करने के रास्ते तलाश रही हैं : रोहित

कोरोनोवायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया ठहर सी गई है। वायरस के खतरे को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति जारी है जिससे जीवन ठहर सा गया है। 

<p>लॉकडाउन में धरती मां...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES लॉकडाउन में धरती मां अपने आप को ठीक करने के रास्ते तलाश रही हैं : रोहित

कोरोनोवायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया ठहर सी गई है। वायरस के खतरे को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति जारी है जिससे जीवन ठहर सा गया है। इस ठहराव की वजह से प्रकृति को खुद को पुनर्जीवित करने का एक अच्छा मौका मिल गया है। 

दूसरी तरफ, COVID -19 के कारण लगभग 3 लाख लोगों की जान जा चुकी है जबकि बहुत से लोग अपनी नौकरी गवां चुके हैं। यही नहीं, लॉकडाउन की वजह से कई लोग एक जगह से दूसरी जगह पलायन करने के लिए मजबूर हैं।

इस बीच लॉकडाउन की वजह से हवा की गुणवत्ता, वन्य जीवन और ग्लोबल वार्मिंग में काफी सुधार हुआ जिसे भारत के क्रिकेटर रोहित शर्मा इस मुश्किल घड़ी में उम्मीद की एक किरण के रुप में देख रहे हैं।

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "यह कोरोनोवायरस हमारे जीवन में एक तूफान की तरह आया है और जिसे हम सामान्य जीवन कहते हैं, उसे बर्बाद कर दिया है। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखना हैं, तो धरती माता अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते तलाश रही है। इस मुश्किल समय में आपको इसे उम्मीद की एक किरण के तौर पर देखना चाहिए।"

गौरतलब है कि COVID-19 के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का आयोजन बंद हैं। ऐसे में सभी क्रिकेटर अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और फैंस से कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण बीसीसीआई पहले ही आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर चुका है जबकि इस साल के आखिर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

 

Latest Cricket News