1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni को कॉन्ट्रेक्ट ना मिलने पर इमोशनल हुए फैन्स, ट्रेंड हुआ #ThankYouDhoni

MS Dhoni को कॉन्ट्रेक्ट ना मिलने पर इमोशनल हुए फैन्स, ट्रेंड हुआ #ThankYouDhoni

धोनी को सालाना कॉन्ट्रेक से बाहर किए जाने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट किए और कुछ ही देर में #ThankYouDhoni ट्विटर पर ट्रेंड होने लग गया। 

MS Dhoni, BCCI, BCCI Central Contract, ThankYouDhoni, Virat Kohli, T20I World Cup- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES MS Dhoni BCCI Central Contract ThankYouDhoni Virat Kohli T20I World Cup

बीसीसीआई ने आज अपना सालाना कॉनट्रैक्ट जारी कर दिया है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी गई है। धोनी को सालाना कॉन्ट्रेक से बाहर किए जाने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट किए और कुछ ही देर में #ThankYouDhoni ट्विटर पर ट्रेंड होने लग गया। इस हैशडैग के साथ फैन्स ने धोनी के लिए कई इमोशनल पोस्ट किए।

देखें ट्वीट्स










बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ये सेमीफाइनल मुकाबला था जिसमें टीम इंडिया हारने के साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। जिसके बाद अब बीसीसीआई ने अपने सलाना करार से उन्हें बाहर करके धोनी के संन्यास की चर्चा को और तेजी दे दी है।

बीसीसीआई ने ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B, और ग्रेड C इन चार वर्गों में खिलाड़ियों को बांटा है। ये करार अक्टूबर 2019 से लेकर सितम्बर 2020 तक लागू रहेगा। उसके बाद बीसीसीआई फिर से नए करार का ऐलान करेगी। इस तरह ग्रेड के आधार पर खिलाड़ियों का वेतन भी बढ़ते से घटते क्रम में होगा। जिसमें ग्रेड A+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड A के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सलाना मिलेंगे।

इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर शामिल हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में केएल राहुल का प्रमोशन हुआ है जिन्हें ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट कर दिया गया है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की भी तरक्की हुई है। साहा को ग्रेड C से ग्रेड B में प्रमोट कर दिया गया है।

Latest Cricket News