A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: आप भी सुनिए धोनी की बेटी जीवा ने मलयालम में गाया कृष्ण भजन

VIDEO: आप भी सुनिए धोनी की बेटी जीवा ने मलयालम में गाया कृष्ण भजन

इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाली जीवा के इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला गया है, जिसमें जीवा एक गाना गाते दिखाई दे रही हैं। जीवा जो गाना गा रही हैं, वह एक कृष्ण भजन है, जो मलयाली भाषा में है।

ziva dhoni- India TV Hindi
ziva dhoni

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही उनकी बेटी जीवा भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाली जीवा के इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला गया है, जिसमें जीवा एक गाना गाते दिखाई दे रही हैं। जीवा जो गाना गा रही हैं, वह एक कृष्ण भजन है, जो मलयाली भाषा में है।

वीडियो में धोनी-साक्षी की बेटी जिस गाने को गा रहीं हैं उसके शब्द हैं, ‘एंबालाफुजाई उनीकानानोडू नी’ ये गाना साल 1991 में आई मशहूर फिल्म ‘मोहनलाल’ का है। मलयाली भाषा में गाए इस भजन को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले जीवा का एक चैरिटी फुटबॉल मैच में अपने पापा धोनी को पानी पिलाने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उससे पहले धोनी और जीवा का बेसन के लड्डुओं पर हमले का वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आया था।

Latest Cricket News