A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़े एमएस धोनी

आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़े एमएस धोनी

धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।   

<p>आतंकवाद प्रभावित...- India TV Hindi
आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़े एमएस धोनीआतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़े एमएस धोनी

श्रीनगर। क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे। 

सेना के अधिकारियों ने कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी आज यहां पहुंच गए और यूनिट से जुड़ गए।’’ यूनिट आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ जुड़ेंगे। विश्व कप विजेता कप्तान 38 बरस के धोनी के सेना को दो सप्ताह सेवायें देने के अनुरोध को पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। 

धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है। 

विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से ब्रेक मांगा था। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं है।

Latest Cricket News