1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बड़ी डील: 1,651 करोड़ रुपए में इमामी का हुआ केश किंग ब्रांड

बड़ी डील: 1,651 करोड़ रुपए में इमामी का हुआ केश किंग ब्रांड

नई दिल्ली: सौंदर्य प्रसाधन और स्वास्थ्य उत्पादों को बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी इमामी ने एसबीएस बायोटेक के साथ 1,651 करोड़ रुपए की बड़ी डील की है। इस डील के मुताबिक अब केश किंग ब्रांड के

बड़ी डील: 1,651 करोड़ रुपए...- India TV Hindi
बड़ी डील: 1,651 करोड़ रुपए में इमामी का हुआ केश किंग ब्रांड

नई दिल्ली: सौंदर्य प्रसाधन और स्वास्थ्य उत्पादों को बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी इमामी ने एसबीएस बायोटेक के साथ 1,651 करोड़ रुपए की बड़ी डील की है। इस डील के मुताबिक अब केश किंग ब्रांड के सभी उत्पाद इमामी के बैनर तले बनेंगे क्योंकि इमामी ने एसबीएस बायोटेक से इस ब्रांड के सभी अधिकारों को खरीद लिया है।

केश किंग ब्रांड की कुल बिक्री से 5 गुना ज्यादा कीमत पर हुई यह डील एफएमसीजी क्षेत्र की बड़ी डील में से एक है। आपको बता दें पिछले वित्तीय वर्ष में इमामी की कुल बिक्री 2,030 करोड़ रुपए की रही थी। वहीं इस डील के बाद इमामी के शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली। आपको बता दें कि बीएसई में मंगलवार को कंपनी के शेयर 5.8 फीसदी की गिरावट के साथ 1,066.15 रुपए पर बंद हुए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले एफएमसीजी सेक्टर में जो बड़ी डील हुई थी वो रेकिट बेनकाइजर ने की थी। इस कंपनी ने साल 2010 में पारस फार्मा को 3,260 करोड़ रुपए में खरीदा था।