1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उत्तराखंड के लिये खेलना चाहते मुंबई के सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा, मांगी एनओसी

उत्तराखंड के लिये खेलना चाहते मुंबई के सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा, मांगी एनओसी

जय बिस्टा ने मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है जो उत्तराखंड के लिये खेल सकते हैं। 

jay Bista- India TV Hindi
Image Source : PTI jay Bista

मुंबई| सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा ने मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है जो उत्तराखंड के लिये खेल सकते हैं। समझा जाता है कि 24 वर्ष के बिस्टा अब मुंबई के लिये खेलना नहीं चाहते। एमसीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘ उन्होंने इस सप्ताह एनओसी के लिये आवेदन किया है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी और राज्य के लिये खेलना चाहते हैं।’’

बिस्टा ने 26 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 33 की औसत से 1486 रन बनाये हैं।

मुंबई के लिये नवंबर 2015 में पदार्पण करने वाले बिस्टा को बाद में टीम से निकाल दिया गया। एक सूत्र ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड से खेलने की पेशकश मिली है जिसके कोच मुंबई के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वसीम जाफर हैं। 

Latest Cricket News