1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: स्पिनरों ने किया कमाल, जीत के करीब पहुंचा भारत

मुंबई टेस्ट: स्पिनरों ने किया कमाल, जीत के करीब पहुंचा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 182 रनों पर इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपनी जीत लगभग तय कर ली है।

India England | AP Photo- India TV Hindi
India England | AP Photo

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 182 रनों पर इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपनी जीत लगभग तय कर ली है। इंग्लैंड की टीम को पारी की हार बचाने के लिए अभी भी 49 रनों की जरूरत है। भारत ने अपनी पहली पारी में 631 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 231 रनों की बढ़त ले ली थी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिन का खेल खत्म होने तक जॉनी बेयर्सटो 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। जैक बॉल (2) का विकेट गिरने के साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की गई। इंग्लिश टीम ने 47.3 ओवरों का सामना किया है। इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज कप्तान एलिस्टर कुक (18), कीटन केंट जेनिंग्स (0), जो रूट (77), मोईन अली (0), बेन स्टोक्स (18) और बॉल रहे।

पढ़ें: 

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जयंत यादव को एक-एक सफलता हासिल हुई। इससे पहले, भारत ने कप्तान विराट कोहली (235), मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 631 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Latest Cricket News