A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया की हार के बाद बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को आई चैन की नींद!

इंडिया की हार के बाद बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को आई चैन की नींद!

टीम इंडिया को मिली हार पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और फैंस के साथ साथ कोई और भी खुश हुआ।

t 20 world cup- India TV Hindi
t 20 world cup

नई दिल्ली: गुरुवार को वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच टी-20 विश्वकप का एक शानदार मैच हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मिली हार पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और फैंस के साथ साथ कोई और भी खुश हुआ। वो कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम थे। उन्होंने ट्वीट के जरिए टीम इंडिया की हार पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने लिखा, खुशी यह होती है, अब उन्हें अच्छी नींद आ सकती है। रहीम ने दो ट्वीट किए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने दोनों ट्वीट हटा लिए और एक और ट्वीट करके माफी भी मांगी।

rahim tweet

rahim tweet

Sorry to all of you guys...as i am a big West Indies supporter but anyway sorry again for some harsh words...!!!!

— Mushfiqur Rahim (@mushfiqur15) March 31, 2016

Latest Cricket News