A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा खेलना चाहता हूं: राशिद खान

अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा खेलना चाहता हूं: राशिद खान

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन ने राशिद खान को काफी लोकप्रिय बना दिया है, लेकिन उनका सपना अफगानिस्तानी टीम के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक गुगली गेंद फेंकना है।

Rashid Khan | PRAKASH SINGH/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Rashid Khan | PRAKASH SINGH/AFP/Getty Images

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन ने राशिद खान को काफी लोकप्रिय बना दिया है, लेकिन उनका सपना अफगानिस्तानी टीम के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक गुगली गेंद फेंकना है।

उनका यह सपना जल्द ही सच होने की उम्मीद है क्योंकि ICC अफगानिस्तान के टेस्ट दर्जे को हरी झंडी देने के लिये तैयार है। राशिद ने कहा, ‘किसी भी क्रिकेटर का एक ही सपना होता है। अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। खुदा का शुक्र है कि हम जल्द ही टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब मैं अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट में सफलता ही बतौर क्रिकेटर मेरी प्रतिभा को बताएगी।’

राशिद का IPL सत्र काफी शानदार रहा है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने 12 विकेट झटके हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से भी नवाजा गया। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश के लिए 26 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Latest Cricket News