1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के ख़िलााफ़ टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिये दौड़ में हो सकते हैं स्पिनर नदीम

इंग्लैंड के ख़िलााफ़ टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिये दौड़ में हो सकते हैं स्पिनर नदीम

नयी दिल्ली: झारखंड के बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की सीमित ओवर की सीरीज के लिये टीम में चुना जा सकता है क्योंकि अक्षर पटेल ने आज मुंबई

shahbaz-nadeem- India TV Hindi
shahbaz-nadeem

नयी दिल्ली: झारखंड के बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की सीमित ओवर की सीरीज के लिये टीम में चुना जा सकता है क्योंकि अक्षर पटेल ने आज मुंबई में अंगुली की सर्जरी करायी। 

अक्षर इस श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे और रविंद्र जडेजा के आगामी सीरीज :तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय: के दौरान इस्तेमाल किये जाने की उम्मीद कम है। ऐसे में रणजी ट्राफी में 50 विकेट से मौजूदा सत्र में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले नदीम छोटे प्रारूप के लिये शामिल किये जा सकते हैं। 

नदीम के पिछले रणजी ट्राफी (2015-16) सत्र के दौरान नौ मैचों में 51 विकेट थे। दो रणजी सत्र में 100 से ज्यादा विकेट से नदीम की अनदेखी करना मुश्किल होगा। वह 83 टी20 मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें से ज्यादातर आईपीएल मैच हैं और उनका कैरियर इकोनोमी रेट भी सात रन प्रति ओवर (6.59) के अंदर ही है। 

ऐसी प्रबल संभावना है कि 50 ओवर के प्रारूप में खेल रहे भारत के शीर्ष खिलाडि़यों के लिये चैम्पियंस ट्राफी से पहले कुछ वनडे खेलने का यह अंतिम मौका होगा। राष्ट्रीय टीम को आईपीएल से पहले पांच और टेस्ट मैच खेलने हैं। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिससे जडेजा को वनडे के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें आराम दिया जा सकता है। 

भारत को कोई और टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेलना है जिससे चयन समिति को कुछ अन्य खिलाडि़यों को आजमाने का मौका मिलेगा। भारतीय चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों से एक चरणबद्ध प्रणाली का अनुकरण किया है जिससे नदीम चयन के लिये सबसे आगे हैं। 

Latest Cricket News