1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नागपुर टी20: बूमरा ने क्या पूछा कोहली से, नेहरा ने दिया कौन सा ज्ञान...?

नागपुर टी20: बूमरा ने क्या पूछा कोहली से, नेहरा ने दिया कौन सा ज्ञान...?

नागपुर: तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को पांच रन से हराकर तीन मैचों की

Kohli, Bumrah- India TV Hindi
Kohli, Bumrah

नागपुर: तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को पांच रन से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ 1-1 से बराबर कर दी। मैच तो भारत के हाथ से निकल चुका था लेकिन मैन ऑफ दि मैच बूमरा के दो करिश्माई ओवरों ने मैच का धारा ही बदल दिया। उन्होंने अपने अंतिम दो ओवरों में 5 रन देकर दो विकेट चटकाए और मैच भारत की झोली में आ गिरा। 

टेंशन भरे मैच में जब बूमरा बॉलिंग कर रहे थे तो वो हर बॉल करने के पहले कप्तान विराट कोहली से बात करते थे। इस बातचीत का ख़ुलासा करते हुए कोहली ने बताया, ''बूमराह हर बॉल करने के पहले मुझसे पूछता था कि मुझे क्या लगता है कि मुझे कैसी बॉल डालनी चाहिये। मैंने उससे कहा कि बस तुम वो बॉल डालो जो तुम सबज रुप से डाल सकते हो।''

बूमरा को सबसे वरिष्ठ बॉलर आशीष नेहरा ने भी नुस्ख़ा दिया। नेहरा ने बताया: ये प्रेशर गेम था। मैं अपने ओवर में कम से कम रन देना चाहता था ताकि बूमरा उसे डिफ़ेंड कर सके। बूमरा ने मुझसे पूछा कि क्या उसे लेंथ बॉल करनी चाहिये। मैंने उससे कहा कि तुम यॉर्कर बॉल अच्छी डालते हो, वही डालो..अगर बॉल नीचे रहकर फुलटॉस भी हो जाती है तो भी उस पर छक्का लगाना मुश्किल होता है और बूमरा ने ऐसा ही किया और तरकीब कामयाब रही।''

जसप्रीत बूमरा का कहना है: डेथ ओवर डालना हमेशा मुश्किल होता है। मैं पहले भी डेथ ओवर डाल चुका था और मैंने उसे ही याद किया। हमने देखा था कि विकेट स्लो है। बैक ऑफ लेंथ और स्लोअर बॉलिंग पर रन बनाना मुश्किल होता है। मैं यही करना चाहता था।''
 

Latest Cricket News