1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS Vs NZ: स्टोनिस की लाजवाब सेंचुरी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया हारा

AUS Vs NZ: स्टोनिस की लाजवाब सेंचुरी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया हारा

ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस के नाबाद 146 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सोमवार को ऑकलैंड में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Marcus Stoinis | Getty Images- India TV Hindi
Marcus Stoinis | Getty Images

ऑकलैंड: ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस के नाबाद 146 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सोमवार को ऑकलैंड में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। स्टोनिस का यह केवल दूसरा वनडे मैच था जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए और बाद में न्यूजीलैंड के आक्रमण पर हावी होकर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को पंख लगाए थे। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया के सामने 287 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 47 ओवर में 280 रन पर आउट हो गई। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नील ब्रूम (73) और मार्टिन गुप्टिल (61) के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट पर 286 रन बनाए थे। स्टोनिस ने तब क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट पर 54 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। उन्होंने बड़ी कुशलता से अपनी पारी को संवारा। उनका 146 रन का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सातवें नंबर के बल्लेबाज का वनडे में नया रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी 117 गेंद की पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। इस 27 वर्षीय आलराउंडर ने जोश हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की लेकिन इस दौरान हेजलवुड ने एक भी गेंद नहीं खेली।

NZ Players | Getty Images

अंत में जीत न्यूजीलैंड के हाथ आई। (Getty Images)

स्टोनिस ने स्ट्राइक अपने पास रखी ताकि वह टीम को लक्ष्य तक पहुंचा सके। हेजलवुड के रन आउट होने से न्यूजीलैंड जीत दर्ज करने में सफल रहा। स्टोनिस के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर नौवें नंबर के बल्लेबाज पैट कमिन्स (36) ने बनाया। न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सैंटनर ने 3 जबकि लॉकी फर्गुसन और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News