A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे, चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं

तीसरे, चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं

आस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Team India- India TV Hindi
Image Source : PTI Team India

मुम्बई: आस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चोटिल हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस सीरीज में दोनों टीमों 1-1 की बराबरी पर हैं। आस्ट्रेलिया ने पुणे में खेला गया पहला टेस्ट मैच 333 रनों से जीता था जबकि भारत ने बेंगलुरू में 75 रनों की जीत के साथ बराबरी कर ली। तीसरा टेस्ट मैच रांची में 16 मार्च से खेला जाएगा जबकि चौथा टेस्ट मैच धर्मशाला में 25 मार्च से होगा।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), उमेश यादव, इशांत शर्मा, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और अभिनव मुकुंद।

Latest Cricket News