मोहाली: टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मोहाली विकोट पर बखेड़ा खड़ा करने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि उस पर कोई भी टीम 50-60 रन बनाकर ऑल आउट नही हुई।
साउथ अफ़ीका को चार टेस्ट मैच की सीरीज़ के पहले मैच आज 108 रन से हराने के बाद कोहली ने कहा कि बेहतर होता कि मैच पांच दिन चलता लेकिन अगर तीन दिन में ख़त्म हो गया तो क्या हुआ। विकेट से रिज़ल्ट निकलना चाहिये।
कोहली ने कहा कि जब हम इंग्लैंड में हारते है तो कोई विकेट की बात नहीं करता। सब कहते हैं कि हम ख़राब खेले। अश्विन का कहना सही है कि बल्लेबाज़ों ने लगकर बैटिंग नहीं की और वे अपनी ही ग़लतियों से आउट हुए।
मोहाली टेस्ट में दोनों तरफ के स्पिनरों ने कुल 40 में से 34 विकेट लिए।
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि साउथ अफ़्रीका का कोईी भी बल्लेबाज़ असमान उछाल की वजह से आउट नहीं हुआ इसलिये ये कहना कि विकेट बेतहाशा टर्न हो रहा था, ग़लत है।
कोहली ने कहा, “मैं नहीं कहूंगा कि मैच बहुत क्लोज़ था। अगर साउथ अफ़्रीका के पास कुछ विकेट बचे होते तो चौथी पारी दिलचस्पी हो जाती।
Latest Cricket News