A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल से छेड़ख़ानी का नियम नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट और दिलचस्प हो जाता: जैम्स नीशम

बॉल से छेड़ख़ानी का नियम नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट और दिलचस्प हो जाता: जैम्स नीशम

नयी दिल्ली: चोट की वजह से कानपुर टेस्ट से बाहर हुए न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जैम्स नीशम का कहना है कि अगर बॉल से छेड़ख़ानी के नियम नहीं होते तो टेस्ट क्रिकेट और दिलचस्प हो जाता।

James Neesham- India TV Hindi
James Neesham

नयी दिल्ली: चोट की वजह से कानपुर टेस्ट से बाहर हुए न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जैम्स नीशम का कहना है कि अगर बॉल से छेड़ख़ानी के नियम नहीं होते तो टेस्ट क्रिकेट और दिलचस्प हो जाता। दरअसल नीशम अपने मज़ेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं।

क्रिकइंफ़ो के अनुसार नीशम से जब पूछा गया कि क्रिकेट में अगर आपको नया नियम बनाने को कहा जाए तो क्या नियम बनाएंगे, इस पर उन्होंने कहा, 'मैं देखना चाहूंगा कि अगर गेंद से छेड़ख़ानी के नियम नहीं होते तो क्या होता? अगर आपको गेंद के साथ कुछ भी करने की छूट होती तो टेस्ट क्रिकेट और दिलचस्प हो जाता।'

सहवाग के ट्वीट्स समझ में नहीं आते

नीशम की तरह वीरेंद्र लहवाग भी मज़ेदार ट्वीट्स करने में महारत रखते हैं और जब इस बारे में नीशम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि काफी लोग ट्वीट करके मुझसे कहते हैं कि वीरेंद्र सहवाग बहुत अच्छे ट्वीट्स करता है लेकिन मुझे उसके ज़्यादातर ट्वीट्स समझ में नहीं आते क्योंकि वो अंग्रेज़ी में नहीं होते। काफी भारतीयों का कहना है कि सहवाग के बाद मैं हूं जो अच्छा ट्वीट करता हूं।

अश्विन को खेलना बड़ी चुनौती

ये पूछे जाने पर कि भारतीय पिचों पर आप अश्विन का कैसे मुक़ाबला करेंगे, नीशम ने कहा कि इस वक़्त वह हाई क्वालिटी बॉलर है और भारतीय परिस्थितियों में उसे खेलना एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन हमारे पास भी स्पिन को खेलने वाले बढ़िया खिलाड़ी हैं। हमने उसे कैसे खेला जाए, इस पर काफी चर्चा की है लेकिन बताऊंगा नहीं।

अपनी बैटिंग के बारे में नीशम ने कहा कि मेरा आक्रामक बैटिंग करना मेरा स्वाभाविक खेल है लेकिन टेस्ट में मेरे लिए लय पाना मुस्किल हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में मैंने डेविड वार्नर, विराट कोहली और कैन को देखा है जो टेस्ट में भी आक्रामक होकर खेलते हैंI अब मुझे एहसास हुआ कि आप टेस्ट में भी आक्रामक बैटिंग कर सकते हैं।

Latest Cricket News