A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड टीम ने WTC फाइनल के वेन्यू पर उठाया काउंटी मैच का लुत्फ

न्यूजीलैंड टीम ने WTC फाइनल के वेन्यू पर उठाया काउंटी मैच का लुत्फ

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज और भारत के साथ अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम साउथैम्पटन में हैं।

<p>NEW ZEALAND CRICKET TEAM</p>- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BLACKCAPS NEW ZEALAND CRICKET TEAM

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज और भारत के साथ अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम साउथैम्पटन में हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने ट्रेनिंग से ब्रेक लेकर रोज बाउल स्टेडियम में काउंटी मैच का लुत्फ उठाया।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट की जिसमें वो साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में हैम्पशायर और लेस्टरशायर के बीच काउंटी मैच का आनंद लेते नजर आए। बता दें, इसी मैदान पर 18-22 जून के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा जिसमें न्यूजीलैंड और भारत की टीमें आमने-सामने होंगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, "न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, "ये लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं। अंतिम दिन लेस्टरशायर और हैम्पशायर के बीच मैच का आनंद लेते खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ।"

Latest Cricket News