A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट: ओ कीफ का कहर, समेट दी भारत की पहली पारी 105 पर

पुणे टेस्ट: ओ कीफ का कहर, समेट दी भारत की पहली पारी 105 पर

पुणे: स्टीवन ओ कीफ (6/35) के अब तक के करियर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 105 रनों पर समेट

O keefe- India TV Hindi
O keefe

पुणे: स्टीवन ओ कीफ (6/35) के अब तक के करियर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 105 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम ने इस तरह भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी के आधार पर 155 रनों की बढ़त ले ली है। 

भारतीय टीम ने भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए थे। उस समय मुरली विजय (10), चेतेश्वर पुजारा (6) और कप्तान विराट कोहली रहे। कोहली ने अपना खाता भी नहीं खोला। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह 104 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए। 

भोजनकाल के बाद रहाणे के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने उतरे लोकेश राहुल (64) टीम के खाते में 24 रन ही जोड़ थे कि ओ कीफ ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों उन्हें कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

लोकेश ने अपनी पारी में खेली गईं 97 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। लोकेश के आउट होने के बाद भारतीय टीम के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। ओ कीफ ने 33वें ओवर में ही रहाणे (13) और रिद्धिमान साहा के रूप में भारतीय टीम के दो और विकेट गिराए। साहा अपना खाता भी नहीं खेल पाए थे। 

रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया। नाथन लॉयन ने 95 के कुल योग पर पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों रविचंद्रन अश्विन (1) को कैच आउट करा भारतीय टीम का सातवां विकेट गिराया। एक बार फिर अपनी लय में वापस आए ओकीफ ने तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की पारी को 105 रनों पर ही समेट दिया। 

ओकीफ ने जयंत यादव (2), रवींद्र जड़ेजा (2) और उमेश यादव (4) के विकेट गिराए। 

भारतीय टीम की यह सबसे खराब पारी रही है। टीम ने अंतिम 11 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए। इससे पहले भारत ने 1989-90 में क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट मैच में 18 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए थे। 

आस्ट्रेलिया के लिए ओकीफ के अलावा मिशेल स्टार्क को दो और जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन को एक-एक सफलता मिली।  2002 के बाद ओ कीफ़ एकमात्र स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट में भारत के ख़िलाफ़ एक ओवर में 3 विकेट लिए हैं। इसके पहले 2007-8 सिरीज़ में माइकल क्लार्क ने सिडनी में भारत के खिलाफ़ एक ओवर में तीन विकेट लिए थे। 

आस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (68) और मिशेल स्टार्क (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए। भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, रवींद्रे जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिए थे।

Latest Cricket News