जोहानिसबर्ग: दुनिया के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर लिंडसे टकेट को श्रद्धांजलि दी। टकेट ने ब्लोमफोनटेन में दुनिया को अलविदा कहा।
लिंडसे टकेट ने 1947 से 1949 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में का प्रतिनिधित्व किया था। टकेट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ थे। टकेट की मृत्यु के बाद अब दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर साउथ अफ्रीका के ही जॉनी वाटकिंस बन गए हैं। ऑलराउंडर रहे जॉनी की उम्र 93 वर्ष है।
आंकड़ों की बात की जाए तो टकेट ने 1947 में नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज में टेस्ट डेब्यू करते हुए पहली पारी में 68 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने अपने इंटरनैशनल करियर में 19 विकेट चटकाए जिसमें दो बार पारी में 5 विकेट भी शामिल रहे। दुर्भाग्य की बात यह है जब टकेट सिर्फ 20 साल के थे तभी दूसरा विश्व युद्ध छिड़ गया था और उन्होंने अपने क्रिकेटीय जीवन के सबसे अच्छे साल इस युद्ध के चलते गवां दिए।
Latest Cricket News