रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरे मैच ज़बरदस्त तनाव के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच जहां नोंकझोंक हो रही है वही अंपायर भी तनाव में दिख रहे हैं। इसी तनाव के चलते मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड को भी दोनों मैचों के लिए बदल दिया गया है जिन पर स्टीव स्मिथ विवाद पर सख़्त कार्र्वाई न करने के आरोप लगे हैं।
बहरहाल मैच के चौथे दिन सुबह एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। भारत कल के स्कोर 360 में 30 रन जोड़ चुका था और ऑस्ट्रेलिया को कोई सफलता नहीं मिल रही थी। ऐसे में ही बैज़लवुड बॉलिंग कर रहे थे और सामने थे पुजारा जो 144 रन पर खेल रहे थे। हैंज़लवुड के एक बाउंसर पर पुजारा ने हुक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए। हैज़लवुड ने बेमन से अपील कर दी और अंपायर क्रिस गैफ़ेनी ने अंगुली भी उठा दी और फिर अचानक अपनी टोपी ठीक करने लगे। शायद पहली नज़र में उन्हें पुजारा आउट लगे लेकिन फिर अपनी ग़लती का एहसास होते ही शर्मिंदगी से बचने के लिए अपनी टोपी ठीक करने लगे।
90 के दशक में भी ऐसी ही घटना हुई थी जब अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया था लेकिन जब जडेजा भड़क गए तो अंपायर सिर खुजाने लगे थे। ये मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ था।
Latest Cricket News