पर्थ: भारत के साथ मंगलवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि उनके तेज गेंदबाज पर्थ की तेज पिच पर गेंदबाजी का लुत्फ लेंगे। आस्ट्रेलिया ने पहले मैच के लिए दो नए चेहरों- तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और जोएल पेरिस को अंतिम एकादश में जगह दी है। उसकी टीम में चार तेज गेंदबाज हैं।
स्मिथ ने कहा, "हमारे पास युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाज हैं लेकिन ये काफी समय से बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और मैं समझता हूं कि ये सभी गेंदबाज पर्थ और ब्रिस्बेन की तेज पिचों पर गेंदबाजी का लुत्फ लेंगे। ये खुद को साबित करने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।" स्मिथ ने कहा कि पेरिस, होलैंड, जोस हाजलेवुड और जेम्स फॉल्कनर जैसे तेज गेंदबाजों के टीम में रहते वह एक लिहाज से जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
उधर, भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी तीन तेज़ गेंदबाजों के साथ मैच में उतरने की बात कही थी। कागज़ पर भारत की बल्लेबाज़ी काफी मज़बूत नज़र आ रही है, लेकिन तेज़ पिचों पर भारतीय बल्लेबाज़ी कई बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती, इसलिए कल का मैच काफी महत्वपूर्ण है।
Latest Cricket News