1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब हमारा दिल और दिमाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर: कोहली

अब हमारा दिल और दिमाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर: कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा कि खिलाड़ियों का दिल और दिमाग पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज पर लगा है जिसका पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

हैदराबाद: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा कि खिलाड़ियों का दिल और दिमाग पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज पर लगा है जिसका पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा। कोहली ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में इस सेशन में अब तक के अच्छे प्रदर्शन को ही आगे बढ़ाना चाहती है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की 208 रन से जीत के बाद कहा, ‘हमने इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज 4-0 से जीती और हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे मजबूती देना चाहते हैं। हर किसी का दिल और दिमाग उस सीरीज पर लगा है।’ लगातार चार टेस्ट सीरीज में डबल सेंचुरी जड़ने का नया रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। 

पढ़ें: 23 टेस्ट में 15वीं जीत; कोहली ने धोनी, गांगुली, अजहर को पीछे छोड़ा

कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था। टॉस जीतना अच्छा रहा और बड़ा स्कोर खड़ा करने से मदद मिली। कुल मिलाकर यह हमारे लिए अच्छा मैच रहा।’ कप्तान के रूप में अपने शानदार रिकॉर्ड के बारे में कोहली ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा है। पिछले साल जो कुछ हुआ मैंने उसकी उम्मीद नहीं की थी।’

Latest Cricket News