1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA : तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका पर कसा शिकंजा

PAK vs SA : तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका पर कसा शिकंजा

साउथ अफ्रीका अभी भी पाकिस्तान से 84 रन पीछे है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाये थे। ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने नाबाद 78 और कप्तान बाब आजम ने 77 रन का योगदान दिया था। 

Pakistan, sports, cricket, South Africa- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/CSA Pakistan vs South Africa 

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने सात विकेट 188 रन पर गंवा दिये। तेम्बा बावुमा अकेले एक छोर संभालकर 116 गेंद पर 36 रन बना चुके हैं। 

साउथ अफ्रीका अभी भी पाकिस्तान से 84 रन पीछे है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाये थे। ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने नाबाद 78 और कप्तान बाब आजम ने 77 रन का योगदान दिया था। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : जो रूट ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान को लंच से पहले ही केशव महाराज का विकेट मिल जाता लेकिन यासिर शाह ने दूसरी स्लिप में उनका कैच छोड़ा। अंपायर अहसान रजा ने उन्हें हसन अली की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया। 

बावुमा और वियान मूल्डर (33) ने डेढ घंटे तक टिककर खेला और अर्धशतकीय साझेदारी की। पाकिस्तान ने आखिरी आधे घंटे में दो विकेट गंवाये। मूल्डर रन आउट हो गए जबकि जॉर्ज लिंडे को हसन अली ने क्लीन बोल्ड किया। 

Latest Cricket News