A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK Vs SL: कौशल और प्रसाद ने पाकिस्तान को झकझोरा

PAK Vs SL: कौशल और प्रसाद ने पाकिस्तान को झकझोरा

कोलंबो: युवा आफ स्पिनर तारिंदु कौशल के पांच विकेट की मदद से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन आज यहां पाकिस्तान को 138 रन पर ढेर कर दिया। धम्मिका प्रसाद -

PAK Vs SL: कौशल और प्रसाद ने...- India TV Hindi
PAK Vs SL: कौशल और प्रसाद ने पाकिस्तान को झकझोरा

कोलंबो: युवा आफ स्पिनर तारिंदु कौशल के पांच विकेट की मदद से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन आज यहां पाकिस्तान को 138 रन पर ढेर कर दिया।

धम्मिका प्रसाद -

तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने तीन विकेट चटकाकर पाकिस्तानी कप्तान मिसबाह उल हक के टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को गलत साबित कर दिया। पाकिस्तानी टीम केवल 42 . 5 ओवर तक ही क्रीज पर टिक पायी।

अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे 22 वर्षीय कौशल ने स्पिनरों के लिये मददगार पिच पर 10.5 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 42 रन बनाये। पाकिस्तान ने अपने आखिरी आठ विकेट 64 रन के अंदर गंवाये।
कल नेट प्रैक्टिश के दौरान उंगली चोटिल होने के बावजूद मैदान पर उतरे प्रसाद ने अपने दूसरे ओवर में ही अहमद शहजाद को उठती गेंद पर दूसरी स्लिप में कुमार संगकारा के हाथों कैच कराया।

अजहर अली 26 और हफीज ने दूसरे विकेट के लिये 46 रन जोड़े। श्रीलंका ने डीआरएस की मदद से उन्हें पवेलियन भिजवाया।
अपने 100वें टेस्ट मैच में खेल रहे यूनिस खान भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये और लंच के तुरंत बाद प्रसाद की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश चंदीमल को कैच दे बैठे।

तारिंदु कौशल-

कौशल ने अपने चौथे ओवर में हफीज को बोल्ड करके अपना पहला विकेट लिया और छह गेंद बाद असद शफीक को पगबाधा आउट किया। इसके बाद बारिश के कारण एक घंटे तक खेल रूका रहा।

मिसबाह सात तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए जबकि पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दस विकेट की जीत के नायक सरफराज अहमद 14 ने कौशल की गेंद पर स्लिप में एंजेलो मैथ्यूज को कैच दिया।

कौशल ने इसके बाद वहाब रियाज को पगबाधा आउट किया। जुल्फिकार बाबर को अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा ने आउट किया जबकि संगकारा ने कौशल की गेंद पर यासिर शाह 15 का दौड़ लगाकर कैच लेकर पाकिस्तानी पारी का अंत किया।

 

 

Latest Cricket News