A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे के लिये चुने जा सकते हैं आमिर: सूत्र

न्यूजीलैंड दौरे के लिये चुने जा सकते हैं आमिर: सूत्र

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने आज पुष्टि की कि कलंकित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जनवरी में पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिये चुना जा सकता है।

Mohammad Amir- India TV Hindi
Mohammad Amir

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने आज पुष्टि की कि कलंकित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जनवरी में पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिये चुना जा सकता है। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने साफ तौर पर कहा था कि यदि भारत के खिलाफ श्रृंखला होती है तो उसमें आमिर के खेलने की कोई संभावना नहीं है। खान ने कहा, भारत के खिलाफ प्रस्तावित श्रृंखला के लिये उसके नाम पर विचार नहीं किया जायेगा। अभी उससे कई मसलों पर बात करनी है जिसके बाद ही उसकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकेगी।

यह पूछने पर कि क्या वह जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल सकते हैं, खान ने कहा कि उस श्रृंखला के लिये उसके नाम पर विचार किया जा रहा है।   उन्होंने कहा , वह उस दौरे के लिये राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पीसीबी अपने सीनियर खिलाडि़यों मिसबाह उल हक, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज के भी संपर्क में है जो आमिर के साथ बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा , हम उसके बर्ताव के बारे में उनका फीडबैक ले रहे हैं लेकिन उसकी वापसी के बारे में फैसला उस फीडबैक पर निर्भर नहीं होगा।

Latest Cricket News