1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस बात को लेकर फिर आमने-सामने हुए बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

इस बात को लेकर फिर आमने-सामने हुए बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

 पाकिस्तान कुआलालम्पुर में इस हफ्ते होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में कड़ा रूख अपना सकता है।

<p>भारत Vs पाकिस्तान</p>- India TV Hindi
भारत Vs पाकिस्तान

कराची: पाकिस्तान कुआलालम्पुर में इस हफ्ते होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में कड़ा रूख अपना सकता है और इस साल के एशियन इमर्जिंग नेशंस कप टूर्नामेंट की मेजबानी पर जोर दे सकता है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान बैठक में साफ कर देगा कि अगर भारत इमर्जिंग नेशंस कप में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ सकता तो पाकिस्तान भी सितंबर में भारत में होने वाले एशिया कप में अपनी टीम नहीं भेजेगा। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘पीसीबी सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप की मेजबानी का अधिकार भारत से लेकर किसी तीसरे देश जैसे मलेशिया या यहां तक कि श्रीलंका को सौंपने के लिये मनाने का प्रयास करेगा ताकि पाकिस्तान उसमें हिस्सा ले सके।’’ 

पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी और मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद आज कुआलालम्पुर के लिये रवाना होने वाले हैं जहां एसीसी अध्यक्ष के रूप में सेठी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

एक दूसरे आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सेठी ने भारत के सामने कड़ा रूख अपनाने का फैसला किया है। भारत सोमवार और मंगलवार को बैठक में हिस्सा लेगा। सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘पीसीबी सुरक्षा आधार पर एशियन इमर्जिंग नेशंस कप पाकिस्तान से बाहर कराने की भारत की कोशिशों से नाराज है। वह जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए इस बात पर जोर देगा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह एशिया कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा।’’ 

Latest Cricket News