A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट: पाकिस्तान का 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वॉलिफाई करना मुश्किल

क्रिकेट: पाकिस्तान का 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वॉलिफाई करना मुश्किल

पाकिस्तान का 2019 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वर्ल्ड कप (50 ओवर) में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम का लगातार खराब प्रदर्शन उसे वर्ल्ड कप में सीधे प्रदर्शन से वंचित रख सकता है।

Pakistan Team | Getty Images- India TV Hindi
Pakistan Team | Getty Images

दुबई: पाकिस्तान का 2019 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वर्ल्ड कप (50 ओवर) में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम का लगातार खराब प्रदर्शन उसे वर्ल्ड कप में सीधे प्रदर्शन से वंचित रख सकता है। शुक्रवार को जारी ICC टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को आठवां स्थान प्राप्त है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ICC द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार पाकिस्तान के इस समय 89 अंक हैं और वह बांग्लादेश से 2 अंक पीछे हैं तथा वेस्टइंडीज से 2 अंक आगे है। मेजबान इंग्लैंड के अलावा 30 सितंबर 2017 तक ICC वनडे टीम रैंकिंग में टॉप 7 में रहने वाले देश वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वॉलिफाई करेंगे। ICC ने अपने बयान में कहा है, ‘पाकिस्तान ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में क्वॉलिफाई करने के लिए अपनी अंक स्थिति में सुधार नहीं कर सका। टीम रैंकिंग में हालांकि काफी कम बदलाव देखे गए।’

पाकिस्तान फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और एक टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद पाकिस्तान मार्च-अप्रैल में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां वह 2 टेस्ट, 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इस दौरे के बाद उसे चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-4 से हार मिली थी। भारत रैकिंग में 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है उसके 120 अंक हैं। 116 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

Latest Cricket News