A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया 10 विकेट से

पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया 10 विकेट से

गाले: लेग स्पिनर यासिर शाह के सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन(7/76) की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया। टेस्ट मैच के अंतिम दिन श्रीलंका को 206 पर समेटने के

पाकिस्तान ने श्रीलंका...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया 10 विकेट से

गाले: लेग स्पिनर यासिर शाह के सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन(7/76) की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया।

टेस्ट मैच के अंतिम दिन श्रीलंका को 206 पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 90 रन का लक्ष्य बिना विकेट गवांए प्राप्त कर लिया।

इसके पहले श्रीलंका के ओपनर दिमुत करुणारत्ने ने सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए। उनके अलावा लाहिरु थिरिमाने ने 44 और दिनेश चांदीमल ने 38 रन बनाए। इनके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज़ पाकिस्तान की गेंदबाज़ी के आगे टिक नहीं पाया।

29 साल के यासिर ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए श्रीलंका की कमर तोड़ दी। एक समय श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 167 था लेकिन 39 रन पर उसने अंतिम पांच विकेट खो दिए।

खराब मौसम की वजह से टेस्ट का पहला पूरा दिन धुल गया था और दूसरे दिन भी मैदान गीला होने की वजह से सिर्फ़ 64 ओवर डाले सके।

टेस्ट के बाद पांच वनडे और दो टी20 मैच खेले जाएंगे।

Latest Cricket News