1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. परेरा का शतक, श्रीलंका की बढि़या शुरूआत

परेरा का शतक, श्रीलंका की बढि़या शुरूआत

हरारे: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को कुशल परेरा (110) और कौशल सिल्वा (94) की शानदार पारियों की मदद से दमदार

Kusal Perera- India TV Hindi
Kusal Perera

हरारे: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को कुशल परेरा (110) और कौशल सिल्वा (94) की शानदार पारियों की मदद से दमदार शुरुआत करते हुए चार विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को कप्तानी सौंपी गई है।

हेराथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिमुथ करुणारत्ने (56) ने कौशल सिल्वा के साथ पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी कर दमदार शुरुआत की। श्रीलंका ने पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया।

हालांकि दूसरे सत्र में करुणारत्ने स्पिन गेंदबाज ग्रीम क्रेमर का शिकार बने। इसके बाद कौशल सिल्वा ने कुशल परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। हालांकि वह शतक पूरा करने से छह रन से चूक गए। कौशल सिल्वा का विकेट मैल्कम वॉलर ने लिया।

कुशल परेरा ने इसके बाद कुशल मेंडिस (34) के साथ 84 और उपुल थरंगा (नाबाद 13) के साथ 25 रनों की साझेदारियां कीं।

कुशल परेरा ने 121 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और दो छक्के जड़े।

दिन का खेल खत्म होने तक कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 10) के साथ नाबाद लौटे।

जिम्बाब्वे ने अपने सात गेंदबाजों को आक्रमण पर लगाया, लेकिन सफलता सिर्फ ग्रीम क्रेमर को मिली। क्रेमर अब तक तीन विकेट ले चुके हैं।

Latest Cricket News