A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के बाद पहले एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट की विजेता रहीं पार्क हुन क्यूंग सोल

कोविड-19 के बाद पहले एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट की विजेता रहीं पार्क हुन क्यूंग सोल

पार्क हुन क्यूंग ने 2018 में पेशेवर बनने के बाद अपनी पहली जीत हासिल की और 180,000 डॉलर की राशि अपने नाम की। 

Park Hun Kyung, Golf, LPGA  covid-19- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Golf

साउथ कोरिया में कोरोना वायरस के बाद खेला गया गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को समाप्त हुआ जो दर्शकों के बिना खेला गया और इस महिला पीजीए प्रतियोगिता में कड़े सुरक्षा संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया गया। कोरियाई एलपीजीए चैम्पियनशिप में दुनिया की शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में से तीन गोल्फर शामिल थीं। 

इस प्रतियोगिता पर दुनिया भर की निगाहें लगी थीं, जिसके प्रसारण अधिकार अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को बेचे गये। सामान्य तौर पर साउथ कोरिया के बाहर इस टूर्नामेंट को इतना महत्व नहीं मिलता लेकिन फरवरी में अमेरिकी एलपीजीए टूर्नामेंट स्थगित किये जाने के बाद यह पहला शीर्ष स्तर का महिला गोल्फ टूर्नामेंट कराया गया है। 

पार्क हुन क्यूंग ने 2018 में पेशेवर बनने के बाद अपनी पहली जीत हासिल की और 180,000 डॉलर की राशि अपने नाम की। 

उन्होंने अंतिम दौर में पांच अंडर पार 67 का कार्ड खेला जिससे उनका स्कोर 17 अंडर रहा। बाए सियोन वू और लिम ही जियोंग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

Latest Cricket News