1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए पटेल न्यूजीलैंड टीम में

तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए पटेल न्यूजीलैंड टीम में

नेल्सन: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल को टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों

 jeetan-patel- India TV Hindi
jeetan-patel

नेल्सन: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल को टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच 31 दिसम्बर को नेल्सन के सैक्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

सैक्सटन ओवल मैदान की पिच और बांग्लादेश के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने यह फैसला किया। हेसन ने कहा कि इन परिस्थितियों में पटेल जरूरत की मांग हैं और इसलिए उनका चयन किया गया।

पटेल ने पिछली बार सुपरस्पोर्ट पार्क में चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस सत्र की शुरुआत में चयनकर्ताओं की नजर पटेल पर नहीं थी लेकिन मार्क क्रेग के सितम्बर में चोटिल होने के कारण पटेल के लिए तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के रास्ते खुल गए।

पटेल ने अपनी वापसी पर न्यूजीलैंड के लिए खेले गए दो टेस्ट मैचों में छह विकेट लिए। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 47 रन भी बनाए थे, जिसके कारण न्यूजीलैंड की टीम 200 रन बना पाने में सफल रही।

न्यूजीलैंड ने गुरुवार को सैक्सटन ओवल मैदान पर हुए श्रृंखला के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 67 रनों से हराते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Latest Cricket News