A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी जब तक कड़ा कदम नहीं उठाता, भ्रष्टाचार जारी रहेगा: अफरीदी

पीसीबी जब तक कड़ा कदम नहीं उठाता, भ्रष्टाचार जारी रहेगा: अफरीदी

कराची: आक्रामक हरफनमौला शाहिद अफरीदी का मानना है कि पीसीबी जब तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाता, भ्रष्टाचार और स्पाट फिक्सिंग का साया पाकिस्तान क्रिकेट पर से हटने वाला नहीं है। अफरीदी ने जियो

Afridi- India TV Hindi
Afridi

कराची: आक्रामक हरफनमौला शाहिद अफरीदी का मानना है कि पीसीबी जब तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाता, भ्रष्टाचार और स्पाट फिक्सिंग का साया पाकिस्तान क्रिकेट पर से हटने वाला नहीं है। 

अफरीदी ने जियो सुपर चैनल से कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग से बल्लेबाज शरजील खान और खालिद लतीफ को पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के तहत वापिस भेजने के ताजा स्कैंडल से वह काफी दुखी हैं। 

उन्होंने कहा, मैं क्या कह सकता हूं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि जब तक पीसीबी इन खिलाडि़यों के जरिये कोई मिसाल कायम नहीं करता, इस खतरे को रोकना कठिन होगा । आप कलंकित खिलाडि़यों को वापसी का मौका दे रहे हैं तो ऐसे हालात तो बनने ही है। 

उन्होंने कहा, इसका क्या फायदा है जब पांच साल बाद भी ऐसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं । मुझे नहीं लगता कि कोई कड़ा कदम नहीं उठाने की दशा में यह खतरा टलने वाला है। 

Latest Cricket News