1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘परिवार’ को साथ नहीं रह सकेंगे पाक खिलाड़ी, PCB ने ठुकराई मांग

‘परिवार’ को साथ नहीं रह सकेंगे पाक खिलाड़ी, PCB ने ठुकराई मांग

PCB ने इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट की समाप्ति तक पत्नियों और बच्चों को साथ रखने की स्वीकृति देने की राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की मांग ठुकरा दी है।

Pakistan Cricket Board- India TV Hindi
Pakistan Cricket Board

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट की समाप्ति तक पत्नियों और बच्चों को साथ रखने की स्वीकृति देने की राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की मांग ठुकरा दी है। टीम के करीबी विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लार्डस में पहला टेस्ट जीतने के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर इंतिखाब आलम से इसे लेकर बात की थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने इंतिखाब से कहा कि वे बोर्ड से स्वीकृति लें कि उनके परिवार तीसरे टेस्ट तक उनके साथ रहे जबकि समझौता यह था कि परिवार दूसरे टेस्ट के बाद वापस लौट जाएंगे।’ खिलाड़ियों ने बोर्ड से परिवार के सदस्यों के रहने, खाने-पीने और यात्रा का खर्चा उठाने को भी कहा था।

सूत्र ने कहा, ‘लेकिन इंग्लैंड में मौजूद PCB अध्यक्ष शहरयार खान ने अपने सहयोगियों से सलाह मशविरे के बाद खिलाड़ियों की यह मांग ठुकरा दी।’

Latest Cricket News