1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशियाई क्रिकेट परिषद में पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों पर करेगा चर्चा

एशियाई क्रिकेट परिषद में पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों पर करेगा चर्चा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान क्रिकेट के खेल के के राजनीतिकरण के लिए भारत को ज़िम्मेवार ठहराया है। न्यूज़ वेबसाइट डॉन के अनुसार शहरयार ने बुधवार को यहां मीडिया से कहा

Shaharyar Khan- India TV Hindi
Shaharyar Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान क्रिकेट के खेल के के राजनीतिकरण के लिए भारत को ज़िम्मेवार ठहराया है। 

न्यूज़ वेबसाइट डॉन के अनुसार शहरयार ने बुधवार को यहां मीडिया से कहा कि पाकिस्तान बारत से क्रिकेट खेलने की भीख नहीं मांग रहा है। “सहमति पत्र (MoU) के अनुसार दोनों देशों को आपस में क्रिकेट खेलना है।”

उन्होंने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में खेल के विकास पर चर्चा होती है लेकिन पाकिस्तान द्विपक्षीय खेल का मामला उठाएगा। हमने अपने वकील से इस बारे में चर्चा की है। 

2014 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और BCCI ने एक समझौते पर दस्तख़त किए थे जिसके तहत दोनों देशों को 2015 से 2023 के बीच छह सिरीज़ होनी हैं लेकिन भारत के मना करने की वजह से ये समझौता लागू नही हो पाया है।

दोनों देशों के बीच आख़िरी बार 2007 में एक पूरी सिरीज़ हुई थी जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 2012 में भारत में वनडे सिरीज़ खेली थी। वैसे दोनों देश विश्व कप जैसे ICC की प्रतियोगिताओं में खेलते रहे हैं।

Latest Cricket News