1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL v IND : भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए परेरा, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे फर्नांडो

SL v IND : भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए परेरा, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे फर्नांडो

पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की पूरी श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे।

<p>SL v IND : भारत के खिलाफ...- India TV Hindi
Image Source : GETTY SL v IND : भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए परेरा, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे फर्नांडो

कोलंबो। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की पूरी श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे जबकि तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए है।। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । परेरा के दाहिने कंधे में खिंचाव है जबकि फर्नांडो के टखने में अभ्यास के दौरान मोच आ गई।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा,‘‘ कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे। उनके दाहिने कंधे में खिंचाव आ गया है । तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बायें टखने में मोच के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ’’ छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज 18 जुलाई को पहले वनडे से शुरू होगी। 

Latest Cricket News