A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीटर हैंड्सकॉम्ब को उम्मीद जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी खेल गतिविधियां

पीटर हैंड्सकॉम्ब को उम्मीद जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी खेल गतिविधियां

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में हैंड्सकॉम्ब ने कहा, "इस समय दूसरे खेल जो कर रहे हैं वो देखकर अच्छा लग रहा है। फुटबॉल कोड्स जल्दी ट्रेनिंग पर लौटेंगे और उन्हें देखना अच्छा होगा।"  

Peter Handscomb hopes to start sports activities in Australia soon- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Peter Handscomb hopes to start sports activities in Australia soon

सिडनी। कोरोनावायरस के कारण हर देश में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब को उम्मीद है कि जल्दी ही उनके देश में खेल शुरू हो जाएंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 30 सितंबर तक विदेशी लोगों के आने पर रोक लगा रखी है ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके।

इसी बीच आस्ट्रेलियाई रग्बी कमीशन ने कहा है कि वह चार मई से ट्रेनिंग शुरू कर देगा और मैच 28 मई से खेले जाएंगे। हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि यह देश के लिए अच्छे संकेत हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में हैंड्सकॉम्ब ने कहा, "इस समय दूसरे खेल जो कर रहे हैं वो देखकर अच्छा लग रहा है। फुटबॉल कोड्स जल्दी ट्रेनिंग पर लौटेंगे और उन्हें देखना अच्छा होगा।"

ये भी पढ़ें - जब CSK ने धोनी को खरीदा तो लगा किसी ने सीने में खंजर घोंप दिया हो : दिनेश कार्तिक

उन्होंने कहा, "वह मई में सीजन शुरू करने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मुझे लगता है कि यह आने वाले गर्मियों में ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए अच्छी राह तय करेगा।"

(With IANS Inputs)

Latest Cricket News