नई दिल्ली: यह आईपीएल की सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से एक थी, जिसने यह बतलाया कि पोलार्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से कितनी नफरत करते हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच हो रहा था। पोलार्ड ने यहां एक बार फिर से अपना आपा खो दिया। मैच का 17वां ओवर फेंका जा रहा था, स्टार्क ने एक ऐसी बाउंसर मारी जो लंबे चौड़े पोलार्ड के ऊपर से निकल गई। इतने में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पोलार्ड को कुछ कहा, लेकिन पोलार्ड ने यहां ज्यादा कुछ नहीं किया। लेकिन जैसे ही स्टार्क ने अगली गेंद फेंकी पोलार्ड अपनी क्रीज से हट गए, लेकिन स्टार्क ने गेंद कुछ इस अंदाज में फेंकी जैसे वो उन्होंने पोलार्ड को मारने के लिए फेंकी हो, पोलार्ड ने भी बल्ला तान दिया और बॉलर की तरफ बल्ला फेंककर मारने के लिए बढ़ गए। बाकी आप खुद ही देखिए।
Latest Cricket News