मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को मुंबई इंडियंस से मिली हार का ठीकरा बल्लेबाजों के ऊपर फोड़ा है। मुंबई इंडियंस द्वारा रखे गए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर केवल 137 रन बना सकी।
मूडी ने कहा, "आप भारतीय खिलाड़ी हो या विदेशी, लेकिन जब आप शीर्ष या मध्यक्रम पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। मध्य के ओवरों में हमारे बल्लेबाजों ने बहुत खराब शॉट खेले।"
सनराइजर्स ने इस मैच में एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका दिया था। डेल स्टेन सहित ट्रेंट बाउल्ट ने भी इस मैच में हिस्सा लिया।
मूडी ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, "यही सही रहा। इसी कारण हम मुंबई इंडियंस को 157 पर रोकने में कामयाब रहे।"
Latest Cricket News