A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को जीत की बधाई देने में प्रीति जिंटा ने कर दी ये बड़ी गलती, फैंस ने कर दिया ट्रोल

टीम इंडिया को जीत की बधाई देने में प्रीति जिंटा ने कर दी ये बड़ी गलती, फैंस ने कर दिया ट्रोल

टीम इंडिया को बधाई देने में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से एक बड़ी गलती हो गई। जिसके चलते वो फैंस के निशाने पर आ गई। 

<p> प्रीति जिंटा </p>- India TV Hindi
 प्रीति जिंटा 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 71 साल बाद नया इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ सीरीज में जीत हासिल की है। भारत ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन से जीतकर वापसी की लेकिन भारत ने मेलबर्न में तीसरा मैच 137 रन से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनायी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। 

टीम इंडिया के शानदार जीत के बाद पूर्व क्रिकेटरों से लेकर राष्ट्रपित, प्रधानमंत्री और बॉलीवुड जगत के दिग्गजों ने भी कोहली एंड कंपनी को इसकी बधाई दी। हालांकि टीम इंडिया को बधाई देने में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से एक बड़ी गलती हो गई। जिसके चलते वो फैंस के निशाने पर आ गई। 

दरअसल प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''बधाई हो भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियन टीम बनने पर। बस फिर क्या था ट्रोलर्स भला इस मौके को भुनाने में कैसे पीछे रहते।

ट्रोलर्स ने प्रीति को टैग करते हुए लिखा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने वाली भारत पहली एशियन टीम नहीं है। वो ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम है। ये मामला इतना बढ़ गया कि प्रीति जिंटा को अपना ट्वीट ही डिलीट करना पड़ा।

Latest Cricket News