1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड में 19 अक्टूबर से बहाल होगा पेशेवर क्रिकेट, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का होगा पालन

न्यूजीलैंड में 19 अक्टूबर से बहाल होगा पेशेवर क्रिकेट, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का होगा पालन

न्यूजीलैंड में पेशेवर क्रिकेट 19 अक्टूबर से बहाल होगा और प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खेली जायेगी। 

<p>न्यूजीलैंड में 19...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES न्यूजीलैंड में 19 अक्टूबर से बहाल होगा पेशेवर क्रिकेट, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का होगा पालन 

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में पेशेवर क्रिकेट 19 अक्टूबर से बहाल होगा और प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खेली जायेगी। न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ी इस समय आईपीएल के लिये यूएई में हैं। उनके अलावा सभी अनुबंधित खिलाड़ी प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के लिये अपनी घरेलू टीमों से जुड़ेंगे।

टूर्नामेंट ईडन पार्क आउटर ओवल, सेडन पार्क और बेसिन रिजर्व पर खेला जायेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरूवार को आठ दौर की प्रथम श्रेणी चैम्पियनशिप, न्यूजीलैंड की दोनों एक दिवसीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (महिला और पुरूष वर्ग) के कार्यक्रम की घोषणा की।

बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख रिचर्ड ब्रूवेर ने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कोरोना वायरस संबंधी आईसीसी के अधिकांश नियमों को लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके मायने हैं कि घरेलू क्रिकेटर भी गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे । इसके अलावा अंपायर क्रिकेटरों की कैप या अन्य कपड़े नहीं पकड़ेंगे।’’ पहले चार दौर क्रिसमस से पहले खेले जायेंगे। 

Latest Cricket News