A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट, लंच, डे1: भारत ने झटका वार्नर का विकेट, रेनाशॉ की बिगड़ी तबीयत

पुणे टेस्ट, लंच, डे1: भारत ने झटका वार्नर का विकेट, रेनाशॉ की बिगड़ी तबीयत

पुणे: आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ शुरू हुए सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। ओपनर

Warner- India TV Hindi
Warner

पुणे: आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ शुरू हुए सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। ओपनर डेविड वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि मैट रेनशॉ (36) को तबीयत खराब होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

भारत को लंच के कुच पहले पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई जिन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर  82 था। इसी स्कोर पर रेनशॉ भी मैदान से बाहर चले गए।

वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे रेनशॉ ने उनका बखूबी साथ देते हुए 89 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया है। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया है।

भोजनकाल तक कप्तान स्टीवन स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे। 

भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर जयंत यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

आस्ट्रेलिया ने भारत में उसके खिलाफ लगातार सातवीं बार टॉस जीता है लेकिन इससे पहले के छह मौकों पर उसे हार मिली है।

Latest Cricket News