IPL Auction 2021 : दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज डेविड मलान को पंजाब ने खरीदा
IPL Auction 2021 : दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज डेविड मलान को पंजाब ने खरीदा
IANS
Published : Feb 18, 2021 04:41 pm IST, Updated : Feb 18, 2021 04:41 pm IST
आईपीएल 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लैंड के डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
Image Source : GETTY IMAGESIPL Auction 2021 : दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज डेविड मलान को पंजाब ने खरीदा
चेन्नई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में शुरू हुई खिलाड़ियों की नीलामी में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मलान का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और पंजाब किंग्स ने उन्हें इतने ही मूल्य के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। मलान ने इंग्लैंड के लिए अब तक 19 टी-20 मैचों में 53.43 की औसत से 855 रन बनाए हैं।