1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: नीलामी ने झटका लेकिन किंग्स XI पंजाब ने लगाया गले ईशांत को

IPL-10: नीलामी ने झटका लेकिन किंग्स XI पंजाब ने लगाया गले ईशांत को

IPL-10 की नीलामी में भारत के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा को कोई ख़रीदार नहीं मिला था लेकिन अब उनकी मायूसी दूर हो गई होगी क्योंकि आज किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम के लिए चुन लिया। खिलाडि़यों की नीलामी में नहीं बिकना उनके लिये करारा झ

Ishant Sharma- India TV Hindi
Ishant Sharma

नयी दिल्ली: IPL-10 की नीलामी में भारत के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा को कोई ख़रीदार नहीं मिला था लेकिन अब उनकी मायूसी दूर हो गई होगी क्योंकि आज किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम के लिए चुन लिया। खिलाडि़यों की नीलामी में नहीं बिकना उनके लिये करारा झटका था। 

ईशांत वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर तेज़ गेंदबाज (77 मैच) हैं लेकिन फरवरी में हुई खिलाडि़यों की नीलामी में बिक नहीं सके थे। उनका बेस प्राइज दो करोड़ रूपये था। उनका नाम दो बार आया था लेकिन उनके इतने ज्यादा बेस प्राइज के कारण आठ में से किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना था। 

ईशांत ने IPL में अपना सफर कोलकाता नाइटराइडर्स से शुरू किया था, जिसके बाद वह डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये खेल चुके हैं। 

इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने 107 ट्वेंटी20 मैचों में 7.75 के इकोनोमी रेट से 88 विकेट झटके हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 12 रन देकर पांच विकेट रहा है। 

Latest Cricket News