1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन कभी भी अपनी गेंदबाजी का राज नहीं खोलते: एडम जम्पा

अश्विन कभी भी अपनी गेंदबाजी का राज नहीं खोलते: एडम जम्पा

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगे स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा का कहना है कि टेस्ट में मौजूदा नंबर-1 गेंदबाज भारत के रविचंद्रन अश्विन अपनी गेंदबाजी का राज नहीं खोलते।

Adam Zampa | Getty Images- India TV Hindi
Adam Zampa | Getty Images

सिडनी: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगे स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा का कहना है कि टेस्ट में मौजूदा नंबर-1 गेंदबाज भारत के रविचंद्रन अश्विन अपनी गेंदबाजी का राज नहीं खोलते। जम्पा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अश्विन के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के लिए खेल चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भी थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को जम्पा के हवाले से कहा गया है, ‘मेरे ख्याल से अश्विन प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में जिस तरह गेंदबाजी करते हैं, आप स्मिथ या किसी अन्य गैर-भारतीय खिलाड़ी से भी पूछ सकते हैं, उनसे आप नहीं जान सकते कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह आपके खिलाफ किस तरह की गेंदबाजी करने वाले हैं। मुझे एक प्रैक्टिस सेशन अच्छी तरह याद है जब अश्विन ने एक घंटे तक स्मिथ को लगातार को लेग स्पिन गेंदें ही डाली थीं। मुझे नहीं लगता कि अश्विन अपनी गेंदबाजी के बारे में ज्यादा खुलासा करना चाहते हैं।’

जम्पा की तुलना अक्सर तेज गति से स्पिन गेंदबाजी करने वाले दिग्गज भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले से की जाती रही है। कुंबले की ही तरह जम्पा की भी गेंद को स्पिन कराने में अक्षमता को लेकर आलोचना होती रही है, लेकिन उन्हें इन आलोचनाओं से खास फर्क नहीं पड़ता। जम्पा ने कहा, ‘मुझे पता है कि बहुत से लोगों का आरोप है कि मैं ज्यादा स्पिन नहीं करा पाता। मुझे वास्तव में इससे ज्यादा फर्क नहीं लगता कि गेंद बल्ले के नीच से जा रही है, ऊपर से जा रही है या बगल से निकल रही है। लोग मेरी स्पिन क्षमता को लेकर आलोचना करते रहे हैं, लेकिन गेंद को सिर्फ स्पिन कराने की बजाय विकेट चटकाने के और भी तरीके हो सकते हैं।’

Latest Cricket News