1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत, आस्ट्रेलिया का हार का क्रम जारी

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत, आस्ट्रेलिया का हार का क्रम जारी

पर्थ: तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा के पांच विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आज यहां आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 177 रन से करारी शिकस्त दी। इस तरह से आस्ट्रेलिया को

South Africans after win over australia- India TV Hindi
South Africans walk from the field after defeating Australia

पर्थ: तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा के पांच विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आज यहां आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 177 रन से करारी शिकस्त दी। 
इस तरह से आस्ट्रेलिया को घरेलू सत्र के शुरूआती मैच में ही हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं यह उसकी टेस्ट मैचों में लगातार चौथी हार है। आस्ट्रेलिया के सामने 539 रन का विशाल लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए उसकी टीम खेल के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां अपनी दूसरी पारी में 361 रन पर आउट हो गयी। 

आस्ट्रेलिया ने 1988 के बाद अपने घरेलू सत्र का पहला टेस्ट मैच नहीं गंवाया था लेकिन डेल स्टेन के कंधे के चोट की कारण के कारण बाहर होने के बाद रबादा ने जिम्मेदारी बखूबी संभाली और दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिलायी। रबादा ने 92 रन देकर पांच विकेट लिये। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्पिनर केशव महाराज (94 रन देकर एक) ने नाथन लियोन को पगबाधा आउट करके आस्ट्रेलियाई पारी का आखिरी विकेट लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल 60 रन बनाकर नाबाद रहे। 

स्टीवन स्मिथ की अगुवाई वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे में सभी तीन टेस्ट मैच गंवाये थे और अब वह होबार्ट में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के लिये अपनी जी जान लगा देगा। 

आस्ट्रेलिया ने सुबह चार विकेट पर 169 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी तथा मैच को ड्रा कराना ही उसकी एकमात्र उम्मीद थी लेकिन मैन आफ द मैच रबादा ने इस पर भी पानी फेर दिया। स्टेन के कंधे की चोट के कारण लगभग छह महीने तक बाहर होने के कारण रबादा ने दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण की अच्छी तरह से अगुवाई की। इस 21 वर्षीय गेंदबाज ने चौथे दिन तीन विकेट लिये और आज दो विकेट हासिल किये। इस तरह से उन्होंने केवल नौ टेस्ट मैचों में चौथी बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया जो कि इस उम्र में किसी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के लिये रिकार्ड है। 

Latest Cricket News