नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में रहाणे ने कहा कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया । उन्होंने कहा , हम बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके ।
हमें छह ओवरों के बाद प्रति गेंद एक रन बनाना था लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके ।
उन्होंने कहा , कुल मिलाकर मैं इस विकेट से खुश था लेकिन हार से निराश हूं । हमने लगातार तीन या चार विकेट गंवाये लिहाजा हम पर दबाव था ।
गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा और 145 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था ।
उन्होंने कहा कि जल्दी आउट होना उनके लिये सबसे निराशाजनक रहा ।
उन्होंने कहा , मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता लेकिन मैं निराश हूं । कोई भी टीम नहीं चाहती कि सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो क्योंकि इससे विरोधी टीम दबाव बना लेती है ।
राबिन और विजय ने अच्छी साझेदारी की लेकिन उसके बाद विकेट गिरते रहे । मेरा रन आउट होना निराशाजनक रहा लेकिन उससे भी ज्यादा दुख हार का है ।
Latest Cricket News