A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट के बीच रहाणे के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वाइफ राधिका ने बेटी को दिया जन्म

पहले टेस्ट के बीच रहाणे के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वाइफ राधिका ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस समय विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

ind vs sa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पहले टेस्ट के बीच रहाणे के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वाइफ राधिका ने बेटी को दिया जन्म

नई दिल्ली| भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस समय विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

रहाणे के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और साथ ही बल्लेबाज को बधाई भी दी। हरभजन ने लिखा, "नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है।"

रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से 2014 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में इस जोड़े ने राधिका के गर्भवती होने की खबर साझा की थी। 

 

Latest Cricket News