1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला टेस्ट, डे2, लंच: भारत की धीमी मगर ठोस शुरुआत

धर्मशाला टेस्ट, डे2, लंच: भारत की धीमी मगर ठोस शुरुआत

धर्मशाला: भारत ने टेस्ट सिरीज़ के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। भारत आस्ट्रेलिया के पहली पारी

Rahul- India TV Hindi
Rahul

धर्मशाला: भारत ने टेस्ट सिरीज़ के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। भारत आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 300 रनों से अभी 236 रन पीछे है। भोजनकाल पर लोकेश राहुल 31 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर नाबाद हैं। 

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कुलदीप यादव (68/4) की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने शनिवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रनों पर समेट दी थी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक ओवर खेला जिसमें कोई रन नहीं आया। मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी नाबाद लौटी थी।

इसके बाद, रविवार को भारत की पारी को आगे खेलने उतरे विजय (11) और राहुल ने पहले विकेट के लिए 21 रन ही जोड़े थे कि इसी स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने विजय को मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कर टीम को दिन का पहला झटका दिया। 

विजय के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए पुजारा ने पहले सत्र की समाप्ति तक टीम का और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 43 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 64 कर पहुंचाया। भारत का एक और विकेट गिर जाता अगर रेनशॉ ने कमिंस की बॉल पर स्लिप पर राहुल का कैच न छोड़ा होता। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक है। अगर ऑस्ट्रेलिया मैट ड्रॉ भी करवा लेता है तब भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी पर उसी का कब्ज़ा बरक़रार रहेगा।

Latest Cricket News