A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश की आंख मिचौली के बीच भारत ने कसा दूसरे टेस्ट पर शिकंजा

बारिश की आंख मिचौली के बीच भारत ने कसा दूसरे टेस्ट पर शिकंजा

किंगस्टन (जमैका): मोहम्मद शमी के लगातार ओवरों में दो विकेट की बदौलत भारत ने बारिश की आंख मिचौली के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चार विकेट 48 रन

Marlon Samuels is bowled by India's Mohammed Shami - India TV Hindi
Marlon Samuels is bowled by India's Mohammed Shami

किंगस्टन (जमैका): मोहम्मद शमी के लगातार ओवरों में दो विकेट की बदौलत भारत ने बारिश की आंख मिचौली के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चार विकेट 48 रन तक निकालकर मैच पर शिकंजा कस लिया। चक्रवाती तूफानी अर्ल के कारण हो रही भारी बारिश के कारण सिर्फ 15.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाए और उस पर एक बार फिर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत की जीत ही राह में हालांकि मौसम रोड़ा बना हुआ है।

मौसम ने मंगलवार को वेस्टइंडीज का पूरा साथ दिया और अधिकांश समय खिलाडि़यों को पवेलियन में ही बिताना पड़ा है। शमी ने अब तक 25 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। इशांत शर्मा (19 रन पर एक विकेट) और अमित मिश्रा (चार रन पर एक विकेट) ने भी एक एक विकेट हासिल किया। वेस्टइंडीज के 196 रन के जवाब में पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन बनाकर घोषित करने वाले भारत से मेजबान टीम अब भी 256 रन पीछे है। लंच के समय पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जर्मेन ब्लैकवुड तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

Latest Cricket News