1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: भारत-बांग्लादेश फ़ाइनल पर पड़ी बारिश

एशिया कप: भारत-बांग्लादेश फ़ाइनल पर पड़ी बारिश

मीरपुर: एशिया कप के भारत और बांग्लादेश के बीच आज रविवार को होने वाले फ़ाइनल मैच पर बारिश फिलहाल पानी फ़ेरते नज़र आ रही है। ढाका में अभी जो़रदार बारिश हो रही है और तूफ़ान

sher-bangla stadium, mirpur- India TV Hindi
sher-bangla stadium, mirpur

मीरपुर: एशिया कप के भारत और बांग्लादेश के बीच आज रविवार को होने वाले फ़ाइनल मैच पर बारिश फिलहाल पानी फ़ेरते नज़र आ रही है। ढाका में अभी जो़रदार बारिश हो रही है और तूफ़ान के कारण शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की बत्ती भी गुल हो गईं हैं। फिलहाल तो मैच के समय पर शुरु होने के कोई आसार नहीं हैं।

बारिश की वजह से खिलाड़ी मैदान छोड़कर वापस ड्रेसिंग रुम चले गए हैं और पिच को ढक दिया गया है। फ़ाइनल के लिेए कोई रिज़र्व दिन नहीं रका गया है और मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

बहरहाल, भारत जहां इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा है वहीं बांग्लादेश प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत से बार गी थी लेकिन जिस तरह से वो टी20 मैच खेल रही है उससे उसका आत्मविश्वास बहुत ज़बरदस्त है। घरेलू टीम होने की वजह से भी उसे दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा।

बांग्लादेश पहली बार किसी ऐसी टी20 प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचा है जिसमें तीन या इससे अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि भारत तीसरी बार इस तरह की प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचा है।

बांग्लादेश के शब्बीर रहमान और भारत के रोहित शर्मा ने क्रमश: 144 और 137 रन बनाए हैं और उनके पास एशिया कप में बाबर हयात का 194 रन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी, भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुशफिकर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह रियाद, मोहम्मद मिथुन, अराफात सन्नी, तसकीन अहमद, अल अमीन हुसैन, नासिर हुसैन, अबु हिदेर, नुरूर हसन, इमरूल कायेस।

Latest Cricket News